गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही और अनियमितता बरतने के विरुद्ध डीसी दिनेश कुमार यादव ने रंका प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की है। बीपीओ को कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं बीडीओ को कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।रंका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत संचालित दीदी बाड़ी योजनाओं में फर्जी डिमांड लगाकर सरकारी राशि का घोटाला किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला स्तरीय जांच दल गठित कर जांच कराई गई। जांचोपरांत प्राप्त जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि दीदी बाड़ी योजना तीन वर्ष के लिए स्वीकृत होती है। उक्त स्वीकृत योजनाओं में मनरेगा मार्गदर्शिका का उल्लंघन करते हुए लगभग सम्पूर्ण राशि की निकासी एक वर्ष के अंदर ही कर ली गई है। ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.