कोडरमा, मार्च 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधिथाना क्षेत्र के कटिया मनीडीह निवासी 48 वर्षीय विजय यादव की हाजत में हुई संदिग्ध मौत मामले की जांच शुरू हो गई है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर एसडीओ शनिवार को टीम के साथ मृतक के गांव मनीडीह पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। टीम में शामिल अंचल अधिकारी सारांश जैन ने मौके पर ही ग्रामीणों और परिजनों का लिखित बयान दर्ज किया।इधर, घटना के दूसरे दिन भी विजय यादव के शव का पोस्टमार्टम दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में देर शाम तक जारी रहा। गांव में आक्रोश व्याप्त है और परिजनों व ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव को नहीं लेंगे। मामले को लेकर मृतक की पत्नी चमेली देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आरोप ल...