कानपुर, अप्रैल 8 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज की कक्षा में रेप के प्रयास के प्रकरण में दोषी तीनों छात्रों का निलंबन वापस ले लिया गया है। वहीं, पीड़िता की ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पीड़िता को संबल प्रदान करने के लिए वरिष्ठ काउंसलर को मदद करने का निर्देश दिया है। आंतरिक शिकायत समिति की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने यह कार्रवाई की है। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में संचालित बीएमएलटी की एक छात्रा ने कुछ दिन पहले अपनी ही क्लास के तीन छात्र रितेश, अनुज व वैभव पर रेप का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने के साथ शिकायत की थी। विवि प्रशासन ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक शिकायत समिति को जांच का निर्देश दिया।...