प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस की मजबूत विवेचना और सटीक पैरवी ने आखिरकार इंसाफ दिला दिया। कोर्ट ने दोषी को मृत्युदंड सुनाया है। डीएनए रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्ष गवाहों ने अपराध को पूरी तरह साबित कर दिया।करीब डेढ़ साल पहले हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने हर पहलू पर गंभीरता से काम किया। शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से न केवल ठोस साक्ष्य पेश किए गए, बल्कि ऐसे ही जघन्य मामलों में पूर्व में दिए गए सख्त फैसलों का हवाला भी अदालत में रखा गया। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि तीन अक्तूबर को बच्ची अचानक लापता हो गई थी। अगले दिन घर से कुछ दूरी पर खेत में उसका रक्तरंजित शव मिला। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या...