नई दिल्ली, जनवरी 26 -- उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी मामले में पुलिस को खुली छूट दी है। उन्होंने इस मामले की एसआईटी जांच की विस्तृत जानकारी ली। इससे पूर्व मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे गुनहगार लोगों को माला पहनाने की जगह उन पर माला चढ़ाई जाएगी। डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री ने साफ साफ कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उस पर कार्रवाई होगी। सूत्रों के मुताबिक, डीजीपी विनय कुमार ने पांच देशरत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर जाकर घटना से जुड़े अद्यतन जानकारी उन्हें दी। इस दौरान सीआईडी के एडीजी (कमजोर वर्ग) अमित कुमार जैन और एसआईटी से जुड़े पटना के आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा उनके साथ रहे। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री को इस मामले में अ...