धनबाद, अप्रैल 1 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर की घटना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से थाना परिसर में बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि व राजनीतिकदल के कार्यकर्ताओं के अलावा सभी वर्ग के लोग मौजूद थे। बलियापुर की घटना पर बोलते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष के सिरफिरे लोग निहित स्वार्थ के माहौल को बिगाड़ने का काम करते हैं। रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक में लोगों ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया था, पर ऐसा नहीं हुआ। मामले में पुलिस ने अभी तक जो भी कार्रवाई की है, उसके पुख्ता सबूत हैं। मामले में पुलिस ने कोई गैरकानूनी कार्रवाई नहीं की। इसके बावजूद मामले को लेकर यदि किसी के पास किसी के निर्दोष होने का साक्ष्य है, वैसे लोग आवेदन करें, उस पर फौरन कार्रवाइ की जाएगी। एसएसपी ने मामले की गिर...