दोषी आरपीएफ कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े स्टेशन मास्टर
प्रयागराज, जुलाई 14 -- आगरा में सहायक स्टेशन मास्टर के साथ हुई घटना के विरोध में मंगलवार को प्रयागराज मंडल के 100 से अधिक स्टेशन मास्टरों ने डीआरएम कार्यालय परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए घटना में शामिल दोषी आरपीएफ कर्मियों को तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दोषी आरपीएफ कर्मियों को सेवा से बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर ट्रेन संचालन प्रभावित करने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। प्रदर्शन को एनसीआरईएस के मंडल मंत्री चंदन सिंह ने भी समर्थन दिया। इस दौरान ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन, प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष इंद्रसेन सहित नवीन कुमार, दीपक कुशवाहा, विजय प्रताप, आकाश गुप्ता, एस मिश्रा, आकाश सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.