मऊ, मार्च 30 -- मऊ, संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के शाही कटरा निवासी परवेज को कोतवाली सदर थाना क्षेत्र में अश्लील पुस्तक बेचने व कॉपी राइट एक्ट के आरोप में एसीजेएम ने दोषी करार दिया। दोषी अभियुक्त को कोर्ट ने सोमवार को दो दिन के साधारण कारावास व पंद्रह सौ रुपए अर्थदंड की सजा से दंडित करने का निर्णय सुनाया। साथ ही साथ अर्थदंड नहीं अदा करने पर एक दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...