देवघर, मई 27 -- चितरा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के खून गांव में जर्जर 11 हजार वोल्ट बिजली तार टूटकर गिरने से युवक अमित मरांडी की दर्दनाक मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने घटना को विभागीय लापरवाही का परिणाम बताते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा है कि खून गांव निवासी अमित मरांडी, पिता- सुभाष मरांडी की 11 हजार वोल्ट के जर्जर तार टूटकर गिरने से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर बिजली तार, पुराने पोल, अधूरी विद्युत योजनाएं व कंडक...