कन्नौज, जनवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल में ड्राइवर से आपरेशन कराने के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 27 जनवरी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो 28 जनवरी को अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप अपनी टीम के साथ तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि सौ शैय्या अस्पताल में डॉ.विपिन सचान ने अपने ड्राइवर के द्वारा महिला का आपरेशन कराया था। इस मामले की उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक डॉ.विपिन सचान व अन्य मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.