जहानाबाद, फरवरी 24 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के सूरजपुर पंचायत अंतर्गत सूरजपुर गांव में मृतक नाबालिग बच्चे के परिजनों से मिलने पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुखद घटना पर अपनी पीड़ा प्रकट की। पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। ज्ञात हो कि सूरजपुर निवासी मुरारी शर्मा उर्फ कलू के 17 वर्षीय पुत्र भानु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि वह पटना में रह रहा था। अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारकर हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत...