नैनीताल, अप्रैल 15 -- भवाली, संवाददाता। पंडित पूर्णानंद तिवारी डिग्री कॉलेज दोषापानी में बुधवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना की जानकारी दी गई।मुख्य वक्ता भूपेंद्र मेहरा ने छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल और नवाचार को पहचानने व उन्हें उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं अनुदानों का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. कविता पंत ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में योजना में पंजीकरण करने और इससे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- छात्राओं को दी उद्यमी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्या...