मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश के कुशल निर्देशन में सिविल जज एवं सचिव प्राधिकरण डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने सोमवार को जिला कारागार मुजफ्फरनगर की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही दोषसिद्ध बंदियों के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा शिविर में उपस्थित दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी। उन्होंने कैदियों से उनकी समस्याएं सुनी। अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियों को उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार मुजफ्फरनगर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया...