दोषसिद्धि की कम दर पर डीएम सख्त, अभियोजन की पैरवी में लापरवाही पर जताई नाराजगी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- अभियोजन मामलों में दोषसिद्धि की कम दर और मामलों में शीघ्र जमानत मिलने की स्थिति पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गंभीर अपराधों के मामलों में अभियोजन की पैरवी में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार शाम कलक्ट्रेट में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के साथ अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिकारियों के पेंच कसे। डीएम ने निर्देश दिए कि न्यायालयों में विचाराधीन गंभीर मामलों की प्रभावी पैरवी कर दोषियों को हर हाल में सजा दिलाई जाए। गवाहों की शत-प्रतिशत गवाही सुनिश्चित कराने के साथ ही समन की तामीली समयबद्ध तरीके से कराई जाए। उन्होंने कहा कि अकारण किसी गवाह की न्यायालय से वापसी नहीं होनी चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.