जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर। 13 और 14 जनवरी को आयोजित होने वाले दोमुहानी संगम महोत्सव-2026 की तैयारी को लेकर संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक परिसदन में संपन्न हुई। यह महोत्सव हिन्दू उत्सव समिति और उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, कार्यक्रमों का क्रम, वित्तीय व्यवस्था, अतिथियों के चयन और विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय और जनभागीदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी। सदस्यों ने महोत्सव को आस्था, संस्कृति, पर्यावरण और पर्यटन का संगम बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.