रांची, जनवरी 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में एलएलएम के कंपनी लॉ इंक्लूडिंग मैनेजमेंट विषय की परीक्षा शुक्रवार को हुई। बीते दिनों परीक्षा के दौरान तकनीकी त्रुटिवश निर्धारित विषय के स्थान पर दूसरे पेपर का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया था। इसके बाद विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और मात्र 36 घंटे के भीतर नया प्रश्नपत्र तैयार कर परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित की। शुक्रवार को आयोजित इस परीक्षा का निरीक्षण करने परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय कुमार सिंह स्वयं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज स्थित केंद्र पहुंचे। उन्होंने सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न होने की पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.