देहरादून, मार्च 11 -- हरिद्वार। मनसा देवी पैदल मार्ग को पुन शुरू करने के लिए लघु व्यापारियों ने प्रशासन से मांग उठाई। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि पिछले 7 महीनों से लघु व्यापारी बेरोजगार हैं। प्रशासन ने दुखद घटना के बाद रास्ता बंद कर दिया था जो कि अभी तक नहीं खोला गया है। रास्ता जल्द नहीं खोला गया तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...