बाराबंकी, अप्रैल 17 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के एक गांव से कुछ दिन पहले अपहृत युवती को खोज कर परिजन उसे घर ले गए लेकिन सात दिनों में ही युवती का दोबारा अपहरण कर लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच अप्रैल को उसकी पुत्री को इमरान बहला फुसला कर भगा ले गया था। पीड़िता ने इसकी तहरीर जहांगीराबाद पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी दौरान मसौली कस्बा में सात अप्रैल को उनकी पुत्री मिल गई। जिसे वह घर ले आए थे। पीड़िता ने बताया कि 14 अप्रैल को घर के लोग घर से बाहर थे। जब वापस घर लौटे तो युवती गायब थी। घर में रखे जेवर व 10 हजार रुपये नगदी भी गायब थी। पीड़िता ने दोबारा अपहरण का आरोप इमरान पर लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की ...