बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- शेखपुरा के पर्यटक स्थलों पर बढ़ेगी सुरक्षा : डीआईजी मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी ने एसपी कार्यालय में की हाई लेवल मीटिंग आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस गश्त बढ़ाने का दिया गया निर्देश फोटो 26 शेखपुरा 05 - शेखपुरा एसपी कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार शनिवार को शेखपुरा पहुंचे। कलेक्ट्रेट में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद डीआईजी ने एसपी कार्यालय में जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रभारी एसपी राकेश कुमार, साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी और हेडक्वार्टर डीएसपी माधुरी कुमारी सह...