मुरादाबाद, जून 5 -- भगतपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कई लोगों पर फर्जी बैनामा कराने, भूमि पर कब्जे की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम डूंगरपुर निवासी अरविंद सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में ग्राम बहेड़ी रोशनपुर में भूमि खरीदी थी और खरीद के बाद से उसका उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि भूमि के संबंध में पहले से कोई विवाद नहीं था और विक्रेताओं के हिस्से की भूमि भी बेची जा चुकी थी।आरोप है कि कुछ आरोपियों ने उसी भूमि का फर्जी बैनामा अन्य व्यक्ति के पक्ष में करा दिया। आरोप है कि बैनामे में जिन चेकों के माध्यम से भुगतान दर्शाया गया, उनका वास्तविक भुगतान नहीं हुआ, जिससे दस्तावेज की वैधता पर सवाल खड़े होते हैं।आरोप है...