मैनपुरी, मार्च 23 -- कुरावली। तहसील कुरावली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को जन-शिकायतों के गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-सुनवाई में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ताकि प्रशासन पर आमजन का विश्वास बना रहे। भूमि विवादों को मौके पर जाकर निपटाने पर जोर दिया। डीएम ने निर्देश दिए कि यदि सार्वजनिक भूमि पर कोई दोबारा अवैध कब्जा करता है, तो उसे भू-माफिया के रूप में चिह्नित कर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। साथ ही राजस्व अभिलेखों में नाम या पता दर्ज करने में होने वाली मानवीय त्रुटियों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदारों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि राशन वितरण में समयबद्धता और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.