नैनीताल, मार्च 23 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी में सोमवार को एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। भवाली से बागेश्वर जा रहे एक बाइक सवार की अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार बागेश्वर निवासी गणेश कुमार को लोगों ने सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...