नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें बेचने वाले गिरोह का बुधवार रात पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बाइक के पार्ट्स, घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों को खोलने वाले औजार बरामद हुए। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी ईएसआई कॉलोनी के पास सेक्टर-55 व 56 के मध्य मार्ग पर एक ई-रिक्शा दिखाई दिया। उसमें दो लोग सवार थे। संदिग्ध दिखने पर उन्हें रुकने का इशारा किया। ई-रिक्शा चला रहा युवक मोड़कर भागने लगा। टीम ने पीछा करते हुए दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। ई-रिक्शा चालक ने अपनी पहचान सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव निवासी इमरान के रूप में बताई। वह मूलरूप से जिला बदायूं के नंगला बारा गांव का रहने वाला है। दूसरे आरो...