नोएडा, जून 18 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाशों को सेक्टर-28 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अट्टा गांव से चोरी की गई बाइक और अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम बुधवार देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-28 में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आ रहे हैं। सूचना को पुख्ता कर टीम ने बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। कुछ ही देर बाद एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक मोड़कर भागने लगे। टीम ने पीछा करके तीनों को दबोच लिया। उनसे दिल्ली नंबर की बाइक के दस्तावेज मांगे गए तो पता चला कि आरोपियों ने अट्टा गांव से यह बाइक चोरी की थी। एक आरोपी के पास से अवैध ह...