नोएडा, मई 13 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-2 थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात दोपहिया वाहन चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चोरी की बाइक और एक अवैध हथियार बरामद हुआ। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि दोपहिया वाहन चोरी करने वाला एक शातिर एसएमसी कंपनी के पास चोरी की बाइक लेकर खड़ा है। टीम ने घेरकर उसे दबोच लिया। बाइक के दस्तावेज मांगे तो दिखाने में असमर्थ रहा। तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। आरोपी के पास से बरामद बाइक के संबंध में जांच की तो पता चला कि वह बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव से चोरी की गई थी। आरोपी की पहचान जिला बुलंदशहर के ईसेपुर गांव निवासी रिहान के रूप में हुई। वह वर्तमान में कस्बा दादरी...