मिर्जापुर, दिसम्बर 31 -- जिगना। क्षेत्र के मिश्रपुर-सीतामढ़ी गंगा घाट पर पांटून पुल से मंगलवार शाम चार बजे से आवागमन शुरू हो गया। फिलहाल दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है। नए साल की सुबह से चार पहिया वाहनों का भी आवागमन होने लगेगा। कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि गंगा नदी के मध्य भाग में रेत के कारण मिश्रपुर घाट से सीतामढ़ी के लिए कुल-74 पीपा का इस्तेमाल कर पांटून पुल तैयार किया गया है। एक दर्जन कर्मियों को लगाकर बालू की रेती पर चकर प्लेट बिछाने का काम कराया जा रहा है। बुधवार की शाम तक पुल दुरुस्त हो जाएगा। अभी पांटून पुल तक पहुंचने के लिए तीन सौ मीटर रेत पर बाइक घसीटना पड़ रहा है। अबरार अली,शमशेर,शब्बीर,देवी शंकर मिश्रा,अनिकेत मिश्र,विनय मिश्र,कमालुद्दीन आदि ने बताया कि पांटून पुल बनने से ज...