बिजनौर, मई 19 -- बिजनौर। एडीएम वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह ने मौसम विभाग (आईएमडी) लखनऊ के पत्र के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में संभाग में मौसम उष्ठ लहर लू चलने एवं उष्ण नवरात्रि होने की संभावना व्यक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- लू को हल्के में लेना खतरनाक, रहे सतर्क : डीएमउपाय और निर्देश उन्होंने बताया कि जनपद बिजनौर को 22 मई के लिए संभाग के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं लहर उषठ लहर (लू) चलने की संभावना व्यक्त किए जाने के दृष्टिगत जनपदवासियों, कृषकों एवं पशुपालकों के लिए आवश्यक सावधानियां एवं एडवाइजरी जारी की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संभावित हीट वेव को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन, किसानों एवं पशुपालकों के लिए आवश्यक सावधानियां एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी ए...