सराईकेला, फरवरी 23 -- सरायकेला: झारखंड नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में लोकतंत्र का उत्साह अब चरम पर है। दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों ने स्पष्ट कर दिया है कि मतदाता अपने क्षेत्र की सरकार चुनने के लिए खासे जागरूक हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी दोपहर 01:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले का कुल औसत मतदान प्रतिशत 39.33% दर्ज किया गया है। सरायकेला नगर पंचायत के मतदाताओं ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। यहाँ दोपहर 1 बजे तक 47.57% मतदान हो चुका है, जो यह दर्शाता है कि अगले एक घंटे में यहाँ मतदान का आंकड़ा 50% को पार कर जाएगा।कपाली नगर परिषद में मतदान की गति में काफी सुधार हुआ है और दोपहर 1 बजे तक 35.59% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।आदित्यपुर नगर निगम में जिले में भी अब बूथों पर मतदाताओं की लंब...