गिरडीह, अप्रैल 22 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। क्षेत्र में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मार्तंड सूर्य की प्रचंड किरणें मानो अग्नि शलाकाओं की तरह धरती को झुलसा रही हैं। सुबह करीब 10 बजे से ही हीट वेव का असर शुरू हो जाता है, जो दोपहर तक विकराल रूप ले लेता है। आलम यह है कि दोपहर होते-होते बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है और सड़कों पर आवागमन लगभग ठप हो जाता है। गलियां सूनी नजर आती हैं, जिससे पूरे इलाके में 'लॉकडाउन' जैसे हालात महसूस किए जा रहे हैं। गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में ठप है बारालोटा व चैनपुर जलापूर्ति योजना से पानी की सप्लाई भीषण तापमान के कारण उन्हें पानी और छांव की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.