बलिया, जून 25 -- बलिया, संवाददाता। अदरा नक्षत्र के पहले दिन मामूली बारिश के बाद फिर से मौसम तल्ख हो गया है। सुबह से ही आसमान से अंगार बरस रहा है। दोपहर में तो सड़क पर आंख टिकाना मुश्किल हो रहा है। कड़ी धूप के चलते लोग मजबूरी के चलते ही बाहर निकल रहे हैं। इसके चलते दोपहर में सड़कें वीरान नजर आई। बाजारों में भी सन्नाटा रहने से दुकानदार समय काटते दिखे। हालांकि शाम को मौसम थोड़ा नरम होने से बाजार में रौनक लौटी और लोगों को भी राहत मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।हिसं बेल्थरारोड के अनुसार भीषण गर्मी से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। यह भी पढ़ें- तपती धूप, भीषण गर्मी और बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल क्षेत्र में लगातार हर दिन 39 से 40 डिग्री से भी अधिक सेल्सियस के बीच तापमान बना हुआ है। हालांकि उमस...