हापुड़, मई 1 -- पिलखुवा। घास मंडी क्षेत्र में विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने के लिए पुराने तारों को बदलने का कार्य जारी है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच दोपहर में हो रहे इस काम ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कार्य के चलते रोजाना कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जा रही है, जिससे घरों और दुकानों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उपाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि दोपहर के समय बिजली कटने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि मरम्मत कार्य सुबह के समय कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और कम तापमान में काम भी आसानी से हो सके।इस यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर व्यापारियों का प्रदर्शन संबंध में विभागीय अधिकारी मनीष यादव ने बताया कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर...