सिद्धार्थ, जून 7 -- बर्डपुर। राजकीय बीज भंडार गोदाम शनिवार दोपहर बंद मिला। यहां पर गोदाम इंचार्ज या कोई कर्मचारी नहीं मिला। इससे धान का बीज लेने पहुंचे किसानों ने करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद वापस लौट गए। क्षेत्र के बगही गांव के टोला केवटलिया के किसान नंदकिशोर, सतीश चंद्र, पूर्णवासी, अर्जुन आदि शनिवार दोपहर को सांभा मंसूरी धान का बीज लेने गोदाम पर आए। उन्होंने कहा कि ऐसा हमेशा होता है, जब भी जरूरत होती है तो गोदाम बंद रहता है। इससे बाजार से महंगे दर पर बीज खरीदना पड़ता है। एडीओ कृषि मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी है। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल बंद : खाद नहीं बैरंग लौटे किसान बिना किसी को बताए गोदाम इंचार्ज कहीं चले गए हैं। इसकी जांच की जाएगी, जांच में जो दोषी मिलेगा कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल बंद : खाद ...