उरई, जनवरी 30 -- उरई। दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही और कोहरे के कारण जिले में सर्दी का असर बना हुआ था। ठंडी हवाओं और गलन से लोग परेशान नजर आए। हालांकि शुक्रवार की सुबह मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। घरों के बाहर बैठे बुजुर्गों ने धूप का आनंद लिया, जबकि बच्चे गेंद-बल्ला लेकर मैदानों में पहुंच गए और खेलते नजर आए। धूप निकलने के बावजूद बीच-बीच में शीतलहर चलती रही, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो सकी। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप के चलते सर्दी का असर कम महसूस हुआ, लेकिन शाम होते ही धूप ढलते ही फिर से ठंड बढ़ गई और हल्की गलन का एहसास हुआ। ---- मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान सामान्य रहने की संभावना ह...