उन्नाव, मई 22 -- कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। अचलगंज और बीघापुर थाना क्षेत्रों में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई चार लूट की वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली की पोल खोल दी। दोपहर 12 बजे से ढाई बजे के बीच बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम देते रहे, लेकिन दोनों थानों के थानेदारों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन ही नहीं किया और कप्तान को इसकी जानकारी शाम करीब चार बजे दी। ससमय सूचना न मिलने की वजह से घेराबंदी नहीं की कर सकी और बदमाश आसानी से फरार हो गए। इस गंभीर लापरवाही ने खाकी की जमकर किरकिरी करा दी。 यह भी पढ़ें- उन्नाव लूट कांड के आरोपी अलीगढ़ जंक्शन से दबोचेपहली वारदात पहली वारदात बेथर-सैदपुर मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार छात्र अविरल से गन प्वाइंट पर बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली गई। इसके बाद सिंगहा गांव के करन गौतम को निशाना बनाते हुए बदम...