गाजीपुर, जनवरी 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में कड़ाके की ठंड और गलन का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मंगलवार की दोपहर हल्की धूप निकलने से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवा ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवा के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में चौक-चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया जा रहा है। वहीं शहर के प्रमुख बाजारों और बस स्टैंड पर भी लोग आग तापते दिखे। ठंड बढ़ने के साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.