गिरडीह, अप्रैल 9 -- गिरिडीह। गिरिडीह में बुधवार को आंधी के बीच करीब चार एमएम बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिससे मौसम पूरी तरह से बदल गया है। लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर से पहले तेज धूप से तापमान 38 डिग्री तक चढ़ा रहा। लोग उमस और गर्मी से बेहाल होने लगे। इसके बाद मौसम अचानक करवट लिया। आसमान बादलों से ढक गया और बारिश की संभावना बन गई। दोपहर करीब दो बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और करीब दो घंटे तक होती रही। इससे तापमान में काफी गिरावट आई। इधर बारिश के दौरान लोग जहां-तहां फंस गए। वाहनों की आवाजाही रुक गई। फुटपाथ के कारोबार ठप पड़ गया। बारिश से सामान खराब न हो, इसके लिए फुटपाथ दुकानदार दुकान हटाने लगे।बारिश से शहर बदरंगकरीब...