उरई, जून 11 -- उरई। संवाददाता जनपद के मुख्यालय उरई समेत ग्रामीण इलाकों में गुरुवार सुबह से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल रखा। दोपहर तक तापमान चरम पर था, लेकिन करीब 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज तूफान आ गया। हवा की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई। अचानक आए तूफान से बीते दिनों की तबाही की यादें ताजा हो गईं और लोग दहशत में आ गए। तकरीबन 15 मिनट तक तूफान का असर रहा। इस दौरान धूल का गुबार छा गया और दृश्यता कम हो गई।तेज हवा से बालकनी और छतों पर सूख रहे कपड़े उड़ गए, कई जगह टीन शेड और हल्के सामान भी हवा में उड़ते दिखे। यह भी पढ़ें- तूफान देख सहमे परिजन, बच्चों को घरों में किया बंद सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को रुकना पड़ा। एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी, जिससे कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। करीब 15 मिनट ...