मिर्जापुर, सितम्बर 12 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गंगा का जलस्तर बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक स्थिर रहा। इससे गंगा के जलस्तर में वृद्धि की आशंका से बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ ही प्रशासनिक अफसर चिंतित हो गए थे। दोपहर 12 बजे के बाद एक सेमी प्रति घंटे की दर से गंगा का जलस्तर घटने लगा। इससे जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। जिले में गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह आठ बजे से आधा सेमी प्रति घंटे की दर से घटाव शुरु हो गया था। वहीं रात को 12 बजे के करीब गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया। गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक गंगा का जलस्तर स्थिर रहने पर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग गंगा के जलस्तर में वृद्धि को लेकर चिंतित हो गए थे। बाढ़ कंट्रोल रूम के मुताबिक दोपहर 12 बजे से गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की दर से घटने लगा। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.