आजमगढ़, दिसम्बर 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। पूस महीने में सर्द हवा से ठंड का सितम जारी है। न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचने से कोल्ड वेब जैसे हालात हो गए हैं। मंगलवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद निकली हल्की धूप पर सर्द हवा भारी रही। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दो दिन से बादल छंटने के बाद दोपहर में हल्की धूप निकलने लगी है। मंगलवार को सुबह 11 बजे तक आसमान में कोहरे की चादर तनी रही। जिससे दृश्यता 70 मीटर तक पहुंच गई थी। पिछले चार दिनों की तुलना में मंगलवार को कोहरा घना था। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा गया और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। सन्नाटा पसरा हुआ था। दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली। हालांकि धूप का बहुत असर नहीं था। वातावरण में धुंध का असर बना हुआ था। धूप निकलने के ब...