मधुबनी, जनवरी 5 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। दोपहर बाद सोमवार को धूप निकली तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। घरों से लोग धूप का आनंद लेने बाहर निकले। सड़कों पर चहल पहल बढ़ गई। बाजार में रौनक आ गई। बच्चे खेल कूद को बाहर निकले। बच्चों और बुजुर्गो को सबसे अधिक राहत मिली। कड़ाके की ठंड के बीच धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। । वैसे शाम होते ही ठंड बढ़ गई। पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी। ठंड से बचने को लोगों ने अलाव जलाया। सड़कों पर शाम में सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। 07 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आसमान प्राय: साफ रहने की संभावना है तथा मौसम शुष्क बना रहेगा। 06 जनवरी में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। सुबह में मध्यम स्तर का कुहासा छा सकता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.