जौनपुर, जनवरी 11 -- जौनपुर,संवाददाता। सुबह से दोपहर तक कड़ी धूप रहने से शनिवार को बाजारों में रौनक बढ़ गई थी। लोग विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी कर रहे थे। लेकिन दो बजे के बाद आसमान में बादल आ जाने से ठंड और गलन में वृद्धि होने लगी। चार बजे के आसपास बादल होते ही लोग राहत पाने के लिए अलाव जलाकर बैठ गए। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े सात बजे ही बादल के बीच सूर्य का गोला दिखाई देने लगा। आठ बजे तक सूरज पूरी तरह चमकने लगा और धूप निकल गई। धीरे धीरे धूप कड़ी होती गई। अच्छी धूप होने से लोगों को ठण्ड और गलन से काफी राहत मिली। गांवों में द्वार और छतों पर बैठकर लोग धूप का आनन्द लेते रहे। हालांकि दो बजे के बाद बादल आ जाने से धूप-छांव का मौसम बन गया। धूप कमजोर हो जाने और पछुआ हवा चलने से फिर ठण्ड और गलन लौटने लगी। शाम चार ब...