जौनपुर, फरवरी 3 -- जौनपुर, संवाददाता। मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित हैं। इसी तरह कोहरा और बादल रहे तो दलहनी और तिलहनी फसलें रोग और कीट से ग्रसित हो जाएंगी। सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद धूप निकली जो कुछ ही देर धूप रही। फिर बादल छा गए। दोपहर दो बजे तक धूप-छांव का वातावरण रहा। उसके बाद बदरी छा गई जो शाम तक बनी रही। शीतभरी पछुआ हवा के चलते ठण्ड भी बनी रही। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द पछुआ हवा रविवार को रात भर चलती रही। इसके कारण ठंड बढ़ गई थी। हालांकि ठंड की अपेक्षा गलन कम रही। फिर भी हाथ पैर में ठिठुरन महसूस हो रही थी। सोमवार को दिन में कमरे से बाहर निकलने पर ठण्डी पछुआ हवा के कारण शरीर में सिहरन महसूस हो रही थी। हवा और बादल के चलते धूप बेअसर रही। ठंड और गलन से पिछले दस दिनों से आम जनजीवन राहत में रहा लेकिन इधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.