कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कोहरे की वजह से ट्रेनों की चाल थम गई है। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक पड़े भीषण कोहरे की वजह से वंदेभारत, तेजस, राजधानी और शताब्दी समेत 81 ट्रेनें 20 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल आईं और गईं। दिल्ली से सुबह छह बजे आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस दोपहर में सेंट्रल सवा तीन बजे सेंट्रल आई। दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी जो सुबह सवा 11 बजे आती है, वह शाम 4:48 बजे कानपुर आई। इससे लखनऊ से वापस दिल्ली जाने के लिए सेंट्रल पर शाम पौने पांच बजे आने वाली शताब्दी रात नौ बजे आकर दिल्ली गई। रात नौ बजे तक 1005 लोगों ने टिकट निरस्त करा दिए। 02310 पटना नई दिल्ली एसी स्पेशल 20 घंटे, 64588 कानपुर सेंट्रल टूंडला मेमू 4:30 घंटे, 03309 धनबाद नई दिल्ली स्पेशल 8 घंटे,14118 कालिंदी एक्सप्रेस 8 घंटे,12452 नई दिल...