बोकारो, मई 1 -- गुरुवार को लगातार दुसरे दिन दोपहर तीन बजे से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम चार बजते ही पूरे आकाश में अंधेरा छा गया। जिसके बाद तेज गर्जन के साथ झामाझम बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दिला दी। इस दौरान कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सेक्टर 4, सेक्टर 9, चास बाजार और रेलवे स्टेशन के आसपास सड़कों पर जल जमाव की समस्या दिखी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर वाहन पानी में फंसते नजर आए, जिससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी जिले में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. यह भी पढ़े...