बुलंदशहर, मई 17 -- जनपद में रविवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। सुबह से शुरू हुआ भीषण गर्मी का प्रकोप दोपहर तक चरम पर पहुंच गया। तीखी धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बुरी तरह झुलसाया। हालात यह थे कि दोपहर के समय बाजारों और मुख्य सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। यह भी पढ़ें- गर्मी ने किया बेहाल, आज 41 डिग्री पहुंचेगा पारामौसम में बदलाव दोपहर बाद मौसम बदला और बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। कुछ इलाकों में मामूली बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। लेकिन इस बदलाव ने राहत देने की बजाय लोगों की आफत और बढ़ा दी। बूंदाबांदी के बाद हवा बंद होते ही मौसम पूरी तरह उमसभरा हो गया, जिससे लोग पसीने से त...