भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारी के बीच सोमवार को दोपहर तक शहर के कुछ प्रमुख इलाकों में कचरा का उठाव नहीं हुआ था। जिसमें घंटाघर चौक से लेकर खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, काजवलीचक, उर्दू बाजार आदि इलाके शामिल थे। हालांकि इस बात की जानकारी स्वास्थ्य शाखा प्रभारी को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत सफाई एजेंसियों को कचरा उठाव करने को लेकर निर्देश दिया। जिसके बाद दोपहर बाद शहर से कचरा का उठाव किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर नगर निगम की ओर से कराई जा रही तैयारियों को लेकर कई संसाधनों को सभा स्थल के पास लगाया गया था। जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में कचरा उठाव में देरी हुई। स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि कचरा उठाव नहीं होने की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.