बुलंदशहर, मार्च 26 -- जनपद में पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह की शुरुआत साफ आसमान और सुनहरी धूप के साथ हुई, जिससे लोगों को पिछले दिनों के मुकाबले गर्माहट का अहसास हुआ। दोपहर तक धूप का असर तेज हो गया, लेकिन शाम के समय बादलों की आवाजाही से बारिश की संभावना बनी रही। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना बन रही है। गुरुवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर तल्ख होते गए। ठंडी हवाओं के थमने और तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय बादलों की उमड़-घुमड़ शुरु हो गई। बादलों की छाए रहने से ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.