बरेली, जून 25 -- आसमान में छाए बादल और हवाओं के चलते बुधवार को सुबह से दोपहर तक गर्मी की तपिश कम रही। मौसम में भी बदलाव होता दिखा लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छंट गए। तेज धूप निकली और लोग गर्मी से बेहाल हो उठे। दिन के तापमान में जरूर मामूली कमी आई है लेकिन रात में तापमान बढ़ गया है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 38.1 और रात में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। यह भी पढ़ें- जिले में देह जला देने वाली रही धूप, तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियसदोपहर के तापमान सुबह थोड़ी देर को धूप निकली लेकिन फिर गायब हो गई। हवा चलने और धूप नहीं निकलने की वजह से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। दोपहर तक हल्की हवाओं से तापमान में गिरावट रही लेकिन फिर मौसम ने यूटर्न ले लिया। बादल छंटते ही कड़ी धूप निकली और फि...