कटिहार, दिसम्बर 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिल एवं आसपास के इलाके में इन दिनों ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बीते दो दिनों से सुबह के समय जिले के अधिकांश इलाकों में इतना घना कोहरा छा रहा है कि कुछ मीटर दूर की वस्तुएं भी साफ नजर नहीं आ रहीं। हालात ऐसे हैं कि दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पा रहे, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय तापमान और दृश्यता दोनों में भारी गिरावट देखी जा रही है। सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है और वाहन चालकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण कई जग...