कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा था। पारा 44 डिग्री के आसपास था। इससे सड़क पर सन्नाटा रहता था। बुधवार को अचानक मौसम बदला। दोपहर बाद बादल छा गए और हवा चलने लगी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव के बाद बूंदाबांदी की भी आशंका जताई जा रही है। भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सुबह आठ बजे के बाद तीखी धूप से लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। दोपहर को गर्मी का आलम यह हो जाता है कि सड़क पर सन्नाटा ही रहता है। घरों में लोग कैद हो जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- आसमान में छाए बादल पर नहीं थमा गर्म हवाओं का झोंका खेत-खलिहान हर जगह सन्नाटा ही रहता है। सुबह और शाम को ही बाजारों में रौनक देखने को मिलती है। गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के जतन भी कर रहे हैं। एक हफ्ते से भास्कर के रौद्र रूप ने लो...